Breaking News

चन्दौली/चहनिया-: लोक विद्यार्थी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आपरेशन सिंदूर पर विजय प्राप्त की दी बधाई।

लोक विद्यार्थी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आपरेशन सिंदूर पर विजय प्राप्त की दी बधाई।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनिया-: लोक विद्यार्थी शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय कार्यालय पर मुलाकात की और उनको “ऑपरेशन सिंदूर” पर विजय पाने की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों के मानक एवं मान्यता के संबंध में हो रही समस्याओं को प्रदेश सरकार द्वारा समाधान करने की मांग की। और क्षेत्र के चौमुखी विकास कार्यों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए जितना हो सकता है कार्य किया जाएगा। चाहे वह किसी भी संदर्भ में हो,किसी का भी हो।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह,पारस सिंह, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा,औरंगजेब खान, शिवशरण विश्वकर्मा, अमित कुमार पांडेय,पंकज कुमार यादव,डॉक्टर अरुणकांत उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया, चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली/बहेड़ी-: उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम। उत्तर प्रदेश, …

error: Content is protected !!