Breaking News

बदायूँ/सहसवान-: पिता के साथ धान की सिंचाई करने गया बालक राजकीय नलकूप में नहाते समय डूबा मौत।

बदायूँ/सहसवान-:पिता के साथ खेत मे खड़ी धान की फसल की सिंचाई करने राजकीय नलकूप में नहाते समय बालक की मौत हो गयी। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौलहाई निवासी महिपाल अपने खेत में खड़ी धान की फसल की सिंचाई करने गए था साथ में उनका 14 वर्षीय पुत्र राजा भी गया था। मृतक राजा पास में ही राजकीय नलकूप संख्या 95 की कुईया में नहाने चला गया था वापस न लौटने पर पिता ने नलकूप पर जाकर देखा तो नलकूप की कुइयां में राजा अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पिता ने शरीर में गर्मी देखकर परिजन सहसवान स्वास्थ्य केंद्र के गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बालक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक बालक कौलहाई के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता था। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के लेखपाल सत्यपाल सिंह,और सचिव भानुप्रताप ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मृतक -राजा का फ़ाइल फ़ोटो

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बरेली/बहेड़ी-: उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तराखंड में मिला बहेड़ी के लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम। उत्तर प्रदेश, …

error: Content is protected !!