Breaking News

शाहजहांपुर: ‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्राओं को दिए गए सुरक्षा और कानून से जुड़े अहम टिप्स

मिशन शक्ति: ‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्राओं को दिए गए सुरक्षा और कानून से जुड़े अहम टिप्स।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौकी अंजान, थाना कोतवाली में एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने शिरकत की और छात्राओं को सुरक्षा व कानून से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “कानून का सम्मान एवं कानून से जीवन आसान” विषय पर जागरूक किया गया। इस मौके पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों और आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

छात्राओं को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), यूपी-112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, साइबर अपराधों से बचने के उपाय और महिला व बालिका सुरक्षा के प्रति उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने छात्राओं से संवाद करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी अपना आत्मविश्वास बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना था।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …