Breaking News

बरेली: भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुराने विवाद के बाद फिर खूनी वारदात।

भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुराने विवाद के बाद फिर खूनी वारदात।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में देर रात पैसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के मढ़ीनाथ मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि सचिन कश्यप का आरोपियों से करीब एक माह पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद देर रात पैसे के विवाद को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सचिन पर चाकुओं से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल सचिन को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मोहित उर्फ बाबू, अमित और आशीष मौर्य फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है और विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सचिन कश्यप के भाजपा ओबीसी मोर्चा में पदाधिकारी होने के कारण घटना की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी हलचल मच गई। हालांकि पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे पैसे के विवाद को ही प्राथमिक कारण मानकर जांच कर रही है। पुराने विवाद और उसके बाद हुए समझौते की कड़ी को भी जांच में शामिल किया गया है।

देर रात हुई इस वारदात ने मढ़ीनाथ इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

फाइल फोटो 

बाइट शनि कश्यप मृतक का भाई

बाइट अंकित पाठक मंडल अध्यक्ष हिंदू महा सभा

बाइट-  नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …