Breaking News

बिसौली में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी।

बिसौली में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर के समीप मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को अजनाबर मोड़ के पास हाईवे किनारे पेड़ पर शव लटका हुआ देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मु मुआयना करते हुए शव को नीचे उतरवाया। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का लगातार प्रयास कर रही है।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। एसआई अमित चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …