Breaking News

सहसवान पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर माँ से मिलाई 3 वर्षीय मासूम बच्ची।

सहसवान पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर माँ से मिलाई 3 वर्षीय मासूम बच्ची।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ): थाना सहसवान पुलिस और मिशन शक्ति तथा एंटी रोमियो टीम ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक भटकी हुई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग दो बजे शहबाज़पुर चौराहे पर दो से तीन वर्ष की एक छोटी बच्ची अकेली रोती हुई मिली, जो इतनी छोटी होने के कारण अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। मामला संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी शहबाज़पुर उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह तथा एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला।

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्ची की तस्वीर को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया, साथ ही खुद मुख्य बाज़ार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगों को तस्वीर दिखाकर परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की इस सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप महज़ दो घंटे के भीतर बच्ची की माँ नूरबसर पत्नी जाविद, निवासी ग्राम बसौलिया, थाना सहसवान, जनपद बदायूँ का पता लगा लिया गया।

पूछताछ में माँ ने बताया कि वह गाँव से बाज़ार में खरीदारी करने आई थी, जहाँ भीड़ के दौरान उसकी तीन वर्षीय बेटी आयरा उससे बिछड़कर खो गई थी। थाना सहसवान पर जब गुमशुदा बच्ची आयरा को उसकी माँ नूरबसर के सुपुर्द किया गया, तो बच्ची अपनी माँ को देखकर बेहद खुश हुई और माँ की आँखों में भी खुशी के आँसू छलक आए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता ने जमकर प्रशंसा की है।

 

 

Spread the love

Check Also

पहल ग्रुप के शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई कानों की जांच, 15 से 20 दिन में मिलेंगे निःशुल्क श्रवण यंत्र।

पहल ग्रुप के शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई कानों की जांच, 15 …