Breaking News

बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस जांच में जुटी।

बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बाशूपुर पिरग्रास में मंगलवार देर रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक साथ पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस इस दुखद घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

बाइट – विशाल पांडेय अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …