Breaking News

अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, 130 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार।

अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, 130 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी।  दीपावली पर्व के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खीरी पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 130 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान —

  • सरफराज हुसैन पुत्र इफ्तिकार हुसैन, निवासी ग्राम जगतिया कस्बा ओयल
  • जावेद उर्फ जाबिर पुत्र आशिक अली, निवासी मोहल्ला शिवाला कस्बा ओयल — के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। बरामद सामग्री को जब्त करते हुए पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पटेल सिंह राठी, अजय कुमार सिंह, शुभम कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

गौरतलब है कि बीते दिनों भी थाना खीरी पुलिस ने इसी प्रकार की कार्रवाई करते हुए तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए थे।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान दीपावली पर जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर जारी है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …