Breaking News

खण्डवारी पीजी कॉलेज बना प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का चैम्पियन, कुश्ती में भी दिखाया दमखम।

खण्डवारी पीजी कॉलेज बना प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का चैम्पियन, कुश्ती में भी दिखाया दमखम।

चहनियां, चंदौली। वाराणसी में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चहनियां स्थित मां खण्डवारी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

कॉलेज की तीनों प्रतिभाशाली छात्राएं — याशिका सिंह, माया कुमारी और निशा — ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया है।

प्रतियोगिता के दौरान पहले राउंड में याशिका ने श्रीराम पीजी कॉलेज वाराणसी की खिलाड़ी को 21-7 से पराजित किया, वहीं डबल्स मुकाबले में माया और निशा की जोड़ी ने 21-10 से जीत दर्ज की।

दूसरे राउंड में धीरेंद्र महिला महाविद्यालय वाराणसी के खिलाफ मुकाबले में याशिका ने सिंगल्स में 21-4 से जीत हासिल की जबकि माया और निशा ने डबल्स में 21-7 से प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।

तीसरे राउंड में भी खण्डवारी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल खिताब अपने नाम किया।

कॉलेज के कोच संतोष सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना पूरे क्षेत्र में की जा रही है।

संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि “बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ये उपलब्धि मिशन शक्ति का जीवंत उदाहरण है।”

प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घोषणा की कि विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज मंच से सम्मानित किया जाएगा।

इसी दिन वाराणसी के नये पूरा डाफी में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी खण्डवारी महाविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

77 किलो वर्ग में अंगद यादव (ग्रीको-रोमन स्टाइल) और 57 किलो वर्ग में जयबीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!