Breaking News

सांसद आदित्य यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, दिलाया हरसंभव मदद का आश्वासन।

सांसद आदित्य यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, दिलाया हरसंभव मदद का आश्वासन।

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सांसद आदित्य यादव ने आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम खेड़ा दास, थाना फैजगंज बेहटा में पहुँचकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

हाल ही में गांव में प्रधानी की रंजिश के चलते कुछ दबंगों द्वारा विश्वकर्मा एवं दलित समाज के लोगों के घरों में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। सांसद आदित्य यादव ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवारों से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव पीड़ितों, शोषितों और वंचितों के साथ खड़ी है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग की जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —

पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा, विधायक बृजेश यादव (सहसवान), पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव शशिकांत विश्वकर्मा, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, हरिश्चंद्र मैथल, उदयवीर शाक्य, सुनील यादव, राजपाल शर्मा, सुरेंद्र यादव (विधानसभा अध्यक्ष, बिसौली), राजेंद्र गुरु, रचित गुप्ता, सुरेंद्र सागर, महेंद्र प्रताप, सुनीता पाल, ओमवीर सिंह यादव, ताहिर अंसारी, रजत यादव, खजाना देवी, राजीव यादव, मोर सिंह पाल, जितेंद्र यादव, सोमेश प्रताप, अमित मथुरिया, और राकेश प्रजापति शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सांसद आदित्य यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी जनता की आवाज है, और जब भी किसी के साथ अन्याय होगा, पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!