Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में मनाया गया ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025’

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में मनाया गया ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025’

उझानी स्टेशन पर बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश।

उझानी (बदायूं)। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के तहत 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक विशेष “स्वच्छता पखवाड़ा–2025” का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत उझानी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

कार्यक्रम के तहत हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टेशन परिसर की दीवारों पर स्वच्छता थीम पर सुंदर-सुंदर पेंटिंग्स एवं कला प्रदर्शन किया। बच्चों की इन मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान रेलवे कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स ने स्वच्छ भारत के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी कला देखकर न केवल रेलवे कर्मचारी बल्कि यात्री भी प्रभावित हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

संजीव शर्मा ने यह भी कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, और इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश फैलता है। रेलवे प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …