Breaking News

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद।

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद।

दातागंज, बदायूं: पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम पापड़ हमजापुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में सुरेंद्र सिंह द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने विशेष रूप से पहुंचकर शिरकत की और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस विशाल भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से आई भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। विधायक बब्बू भैया ने धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़े इस सुंदर आयोजन की भूरी-भरी प्रशंसा करते हुए आयोजक सुरेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल नजर आया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस। संवाददाता, वसीम कुरैशी  कासगंज: …