Breaking News

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: गंजडुंडवारा कस्बे में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बारावफात का पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत, एहतराम और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर नात-ओ-दुरूद और “मरहबा या मुस्तफा” की सदाओं से गूंज उठा। लहराते सब्ज परचम और बड़ी संख्या में उमड़े अकीदतमंदों ने पूरे माहौल को रूहानी बना दिया।

सुबह की नमाज के बाद से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से छोटे-छोटे जुलूस और अंजुमनें अपने-अपने क्षेत्रों से रवाना होकर मुख्य जुलूस के प्रस्थान स्थल पर पहुंचने लगी थीं। तयशुदा समय पर उलमा-ए-कराम और शहर के अध्यक्ष हाजी मुन्नाबर हुसैन की सरपरस्ती में केंद्रीय जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आगाज हुआ।

जुलूस में मासूम बच्चों के दस्तों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं तक सभी अकीदतमंद पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ-साथ घोड़े और ऊंट भी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे।

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मुस्तैदी से नजर बनाए रहे।

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …