Breaking News

सांसद आदित्य यादव ने जुलूस-ए-मुहम्मदी में की शिरकत, बदायूं की गंगा-जमुनी तहजीब को बताया देश की ताकत।

सांसद आदित्य यादव ने जुलूस-ए-मुहम्मदी में की शिरकत, बदायूं की गंगा-जमुनी तहजीब को बताया देश की ताकत।

बदायूं: ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर संसदीय क्षेत्र बदायूं में जुलूस-ए-मुहम्मदी पूरी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने जुलूस में पहुंचकर अकीदतमंदों का स्वागत किया और सभी को इस मुबारक पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का दिन हमें मोहब्बत, भाईचारे, अमन और इंसानियत का संदेश देता है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ने मानवता को प्रेम, शांति और जरूरतमंदों की सहायता करने का मार्ग दिखाया है। उनके बताए रास्तों पर चलकर ही समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है।

बदायूं की संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से देश भर में एक अनूठी मिसाल रही है। यहाँ सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर एक-दूसरे के त्योहारों की खुशियां साझा करते हैं, और यही आपसी एकता हमारे समाज की असली ताकत है जिसे हमेशा संजोकर रखना है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक आबिद रजा, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, फखरे अहमद शोवी, विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, डॉ. शकील, नगर अध्यक्ष सफीर उद्दीन उर्फ मिल्की और विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल सहित तमाम प्रमुख लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस। संवाददाता, वसीम कुरैशी  कासगंज: …