Breaking News

मांगें न पूरी होने पर बिफरे लेखपाल, बिसौली तहसील में अतिरिक्त हल्कों के 31 बस्ते किए जमा।

मांगें न पूरी होने पर बिफरे लेखपाल, बिसौली तहसील में अतिरिक्त हल्कों के 31 बस्ते किए जमा।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर तहसील इकाई बिसौली के राजस्व कर्मियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। मांगों की अनदेखी से नाराज लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों (हल्कों) का काम बंद कर दिया और 31 बस्ते तहसील कार्यालय में जमा करा दिए।

तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संगठन लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शासन और प्रशासन से गुहार लगा रहा है, लेकिन लगातार उपेक्षा की जा रही है। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। वहीं, संघ के मंत्री संदीप कुमार ने कहा कि लेखपालों पर मूल क्षेत्र के अलावा कई-कई अतिरिक्त क्षेत्रों का बोझ डाला जा रहा है, जिससे उन पर अत्यधिक मानसिक और कार्य का दबाव बन रहा है। इसी के विरोध स्वरूप 31 अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते रजिस्ट्रार कानूनगो (आर.के.) कार्यालय में जमा कराए गए हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान संदीप कुमार, दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, सत्यम, गौतम कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, माहरूफ अली, प्रदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, मनीषा, क्रत्यामनी, शिवानी, श्रीदत्त मिश्रा, प्रियांशु पटेल, संभू कुमार, डेविड कुमार, धर्मेश कुमार, सचिन कुमार, दीपक चौधरी, मोनू कुमार, नेम सिंह, लोकपाल सिंह, सुमित कुमार, रिंकी गुप्ता, आदित्यकांत, अनुज वार्ष्णेय और विनय बाबू सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारी एवं लेखपाल मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …