Breaking News

कासगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 घंटे में 3 लापता बच्चे सकुशल बरामद, मथुरा से मिले बच्चे।

कासगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 12 घंटे में 3 लापता बच्चे सकुशल बरामद, मथुरा से मिले बच्चे।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: कासगंज पुलिस को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीन लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों बच्चे पार्क में खेलने के बाद बिना बताए अपने घरों से निकल गए थे।

परिजनों से सूचना मिलते ही कासगंज पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के द्वारकाधीश मंदिर क्षेत्र से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिना बताए मथुरा-वृंदावन घूमने के लिए घर से निकले थे। राहत की बात यह रही कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है और कासगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई तथा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की जमकर सराहना की है। पुलिस की इस सतर्कता और तत्परता से तीन परिवारों की खोई हुई मुस्कान वापस लौट आई है।

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …