Breaking News

फर्रुखाबाद : डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

फर्रुखाबाद : डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्रशासनिक अमले के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिलावलपुर और धर्मपुर कटरी पहुंचकर वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर खाद्यान्न, शुद्ध पेयजल, आवश्यक दवाइयों, नावों, गोताखोरों और स्वास्थ्य टीमों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए ताकि प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

इसके बाद डीएम ने रहमानिया इंटर कॉलेज में बनाए गए शरणालय का भी औचक निरीक्षण किया। वहां ठहरे बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से खाद्य सामग्री वितरित की और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह सहित अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …