Breaking News

इनर व्हील क्लब द्वारा केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग कार्यक्रम आयोजित।

इनर व्हील क्लब द्वारा केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग कार्यक्रम आयोजित।

बदायूं: इनर व्हील क्लब, बदायूं द्वारा मंगलवार को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी ने छात्राओं को दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक तनाव दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने का भी एक बेहद प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न योगासन भी कराए गए, जिन्हें उन्होंने उत्साह के साथ सीखा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता रस्तोगी ने भी योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं से नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। वहीं, क्लब की पीडीसी साधना रस्तोगी ने योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया।

इस स्वास्थ्य जागरूकता और योग कार्यक्रम में क्लब की सदस्य अंजलि, मंजुल शंखधर, अंजना रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, करुणा रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …