Breaking News

कासगंज: फतेहपुर रारा में करंट की चपेट में आकर दो युवक झुलसे, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

फतेहपुर रारा में करंट की चपेट में आकर दो युवक झुलसे, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सहावर, कासगंज। कासगंज जनपद की सहावर तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर रारा में बारह वफात उत्सव की तैयारियों के दौरान करंट की चपेट में आने से दो युवक झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

बताया गया कि बारह वफात उत्सव की तैयारियों के लिए ग्रामीण एकत्रित थे। इसी दौरान गांव निवासी इकलास (20) पुत्र नकी खां और मुरसलीन (18) पुत्र मुकद्दर, पोल पर मौजूद अर्थ वायर की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों युवक झुलसकर नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में भी चोटें आईं।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के अंदर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन काफी नीचे झूल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में भी इस नीची विद्युत लाइन के कारण कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गांव के अंदर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की नीची लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस। संवाददाता, वसीम कुरैशी  कासगंज: …