Breaking News

सहसवान: फतनपुर टप्पा हवेली में टूटी सड़कें और जलभराव से ग्रामीण परेशान, बजट के दुरुपयोग की जांच की उठी मांग।

फतनपुर टप्पा हवेली में टूटी सड़कें और जलभराव से ग्रामीण परेशान, बजट के दुरुपयोग की जांच की उठी मांग।

​सहसवान, बदायूं। विकास खंड सहसवान की ग्राम पंचायत फतनपुर टप्पा हवेली के निवासी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और वित्तीय अनियमितताओं से बेहद परेशान हैं। यहाँ के निवासियों ने जिलाधिकारी एवं जिला पंचायती राज अधिकारी (DPRO) को प्रार्थना पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जाँच और त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

​ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोहल्ले की समस्त नालियां लंबे समय से पूरी तरह टूटी हुई हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इस स्थिति से गाँव में भयंकर गंदगी, बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है तथा स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का रास्तों से निकलना दूभर हो गया है। इस विषय में ग्राम प्रधान से कई बार मौखिक अनुरोध किया गया, लेकिन ‘बजट न होने’ का बहाना बनाकर कार्य टाल दिया जाता है।

​आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद सचिव द्वारा मौके का निरीक्षण जरूर किया गया, लेकिन धरातल पर आज तक कोई सुधारात्मक या निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया और केवल कागजी औपचारिकताएं पूरी कर शिकायतों का भ्रामक निस्तारण किया जा रहा है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत को प्राप्त होने वाले बजट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है और इसमें वित्तीय अनियमितता बढ़ती जा रही है।

​इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी जिला स्तरीय अधिकारी को नियुक्त कर मौके का निष्पक्ष भौतिक सत्यापन कराया जाए, ग्राम पंचायत के खातों में पिछले दो वर्षों में आए बजट और उसके व्यय की वित्तीय जांच कराई जाए, तथा संबंधित दोषियों यानी प्रधान व सचिव की जवाबदेही तय कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए नालियों व सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाए।

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …