Breaking News

कासगंज- जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय पद यात्रा। 

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज शहर में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना को लेकर एक विजय पद यात्रा निकाली। वहीं इस पद यात्रा का शुभारंभ शहर के नदरई गेट गांधी मूर्ति से किया गया। पद यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने हाथों में झंडे वैनर लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकले।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने कराने का फैसला लिया है और इसी को लेकर कासगंज शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विजय पद यात्रा निकाली। ये पद यात्रा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में निकाली गई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने हाथों में झंडे, वैनर लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गांधी मूर्ति से शहर के सोरों गेट अम्बेडकर पार्क पर पहुंचे।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी 05 सालों से जातिगत जनगणना कराने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे और राहुल गांधी के प्रयास से केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने के निर्देश दिये है। इसलिए राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए यह विजय पद यात्रा निकाली गई है।

बाइट- मनोज पांडे, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी कासगंज।

 

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: कासगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस लाइन का किया उदघाटन।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने …

error: Content is protected !!