Breaking News

नौजवानों की आवाज़ बनकर बोले पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, 15 सितंबर को होगी दौड़ प्रतियोगिता।

नौजवानों की आवाज़ बनकर बोले पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, 15 सितंबर को होगी दौड़ प्रतियोगिता।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं के सपनों को तोड़ा है और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने दावा किया कि चंदौली की धरती से युवाओं की एक नई आवाज़ उठ रही है, जो रोजगार, सम्मान और स्थायी भर्ती की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा कि नौजवानों का पसीना और मेहनत बेकार नहीं जाएगी। समाजवादी पार्टी हमेशा से युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। यह संघर्ष सिर्फ रोजगार का नहीं बल्कि उनके सम्मान और भविष्य का है।

मनोज सिंह डब्लू ने जानकारी दी कि 15 सितंबर को धानापुर के अमरवीर इंटर कॉलेज ग्राउंड में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास और संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक होगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!