Breaking News

बिनावर में लगा कांवड़ियों का स्वास्थ्य शिविर, बांटी गई निशुल्क दवाएं।

बिनावर में लगा कांवड़ियों का स्वास्थ्य शिविर, बांटी गई निशुल्क दवाएं।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से बिनावर कस्बे में कांवड़ियों के लिए एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। नगर के श्री साईं मेडिकल स्टोर पर आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (DO) सी.एल. यादव, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता और डॉक्टर अमित शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं।

इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल. यादव और औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कांवड़ियों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया। केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता और बिनावर केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के तमाम दवा विक्रेता और गणमान्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …