Breaking News

बिसौली: एसडीएम प्रियंका गोयल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

बिसौली: एसडीएम प्रियंका गोयल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अमले का सख्त और संवेदनशील रुख देखने को मिला। उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए क्षेत्र से दूर-दराज से पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक पीड़ित की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपने कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाली हर छोटी-बड़ी शिकायत पर अधिकारी खुद व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्रवाई करें। इन समस्याओं और प्रार्थना पत्रों को मातहत कर्मचारियों के भरोसे बिल्कुल न छोड़ा जाए, बल्कि अधिकारी स्वयं उनकी मॉनिटरिंग कर उनका समाधान कराएं।

इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार मो. हारिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 600 किलो खराब मिठाइयां नष्ट।

शाहजहांपुर: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 600 किलो खराब मिठाइयां नष्ट। संवाददाता, …