Breaking News

गंजडुंडवारा: आगामी त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, जुलूस-ए-मोहम्मदी और रक्षाबंधन पर सौहार्द बनाए रखने की अपील।

गंजडुंडवारा: आगामी त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, जुलूस-ए-मोहम्मदी और रक्षाबंधन पर सौहार्द बनाए रखने की अपील।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने की, जिसमें क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों के अलावा पार्षदगण, जुलूस के आयोजक और तमाम संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से आगामी जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी ने सभी आयोजकों से एक-एक कर जुलूस के मार्ग और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आयोजकों से स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी स्थान पर कोई समस्या या अड़चन है, तो उसकी जानकारी पुलिस को समय रहते दें, ताकि उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी से अपील की गई कि जुलूस केवल पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं और किसी भी परिस्थिति में आपसी शांति एवं भाईचारा बनाए रखा जाए। इसके साथ ही, आगामी रक्षाबंधन सहित अन्य सभी त्योहारों को भी आपसी प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इस अवसर पर बबलू कुरैशी, शमसुल प्रधान, नासिर खान, संजय डॉक्टर, फारुख मुतवल्ली, अध्यक्ष महफूज, शाहरुख, बरकत अली और पप्पू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने …