Breaking News

फर्रुखाबाद में गंगा का तांडव: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, समैचीपुर चितार में तेज कटान से नदी में समाए कई मकान।

फर्रुखाबाद में गंगा का तांडव: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, समैचीपुर चितार में तेज कटान से नदी में समाए कई मकान।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार दो दिन से तेजी से बढ़ रहा है जिससे यह खतरे के निशान के काफी ऊपर पहुंच गया है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर बढ़कर 137.5 पर पहुंच गया है, जबकि यहां गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 पर निर्धारित है। जलस्तर में हुई इस अचानक भारी बढ़ोतरी के कारण जिले के 62 गांवों के 11 हजार परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

सबसे भयानक स्थिति शमशाबाद थाना क्षेत्र के समैचीपुर चितार और कटरी तौफ़ीक़ गांव में देखने को मिली है, जहां गंगा की तेज धार के कारण कई मकान नदी में समा गए। मकानों के नदी में समाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। इस भीषण कटान के बाद दहशत में आए ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करने लगे हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …