Breaking News

बलरामपुर: अंबेडकर पुरवा गांव में निकला विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

बलरामपुर: अंबेडकर पुरवा गांव में निकला विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

संवाददाता, मुबारक अली 

बलरामपुर। जिले के रेहरा बाजार क्षेत्र के अंबेडकर पुरवा गांव में शनिवार भोर एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विशालकाय सांप को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय निवासी असफाक, देवव्रत और अन्य ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर घने जंगल में छोड़ दिया।

अजगर निकलने की खबर पाकर आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से अजगर का सकुशल रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …