Breaking News

इंटर कॉलेज के 480 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर निकले, विधायक ने किया रवाना।

इंटर कॉलेज के 480 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर निकले, विधायक ने किया रवाना।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के 480 छात्र-छात्राएं सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण यात्रा पर रवाना किए गए। यह भ्रमण छह दिनों तक चलेगा, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 बसों के माध्यम से वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान ले जाया गया।

यात्रा की शुरुआत चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर की। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के लिए भोजन, नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था की थी, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

इस मौके पर विधायक के साथ अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और प्रभारी प्राचार्य नागेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे शैक्षणिक दौरों से नई जानकारी हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!