Breaking News

डीएम ने पुवायां के राधा सत्य हॉस्पिटल को किया सीज करने का निर्देश, गैर-अधिकृत संचालन पर एफआईआर के आदेश।

डीएम ने पुवायां के राधा सत्य हॉस्पिटल को किया सीज करने का निर्देश, गैर-अधिकृत संचालन पर एफआईआर के आदेश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुवायां क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगासरा स्थित राधा सत्य हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, जहां गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

निरीक्षण के समय अस्पताल संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बावजूद अस्पताल में बिना अधिकृत और अप्रशिक्षित व्यक्तियों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही थीं। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसर में बिना अनुमति के मेडिकल स्टोर भी संचालित पाया गया।

इन गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि “जनसामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त किया जाए, अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज किया जाए और संबंधित संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार से बिना पंजीकरण या अनुमति के चल रहे अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की जल्द जांच की जाए। यदि कोई संस्थान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को सुरक्षित व विश्वसनीय उपचार मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पुवायां चित्रा निर्वाल सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!