Breaking News

अज्ञात बस ने ईको कार में मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत — तीन घायल।

अज्ञात बस ने ईको कार में मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत — तीन घायल।

दिल्ली से शाहजहांपुर जा रहा था परिवार, दीपावली मनाने की खुशियां मातम में बदलीं।

संवाददाता, मुकीम अहमद अंसारी 

सहसवान, बदायूं। दीपावली का त्योहार मनाने जा रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक अज्ञात बस ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रविवार सुबह लगभग छह बजे बदायूं–मेरठ राज्यमार्ग पर पीतम नगर के पास हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार की ईको कार को पीछे से आ रही एक अज्ञात बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। कार में चार लोग सवार थे — पति-पत्नी, देवर और चालक। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

कार में पीछे की सीट पर बैठी रीता (उम्र लगभग 21 वर्ष), पत्नी आदित्य, निवासी थाना सदर जिला शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया।

घटना में घायल अवनीश सक्सेना, आकाश सक्सेना और चालक साजिद का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बस चालक टक्कर मारने के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …