Breaking News

बिजली का करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत।

बिजली का करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत।

घर निर्माण कार्य के दौरान हादसा, परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता – गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। जनपद के गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र अंतर्गत इटईरामपुर के मजरे कटहरी बाग में रविवार को घर निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पहचान शोले (20 वर्ष) पुत्र बेचू निवासी कटहरी बाग के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शोले रविवार को लाला डीह गांव में सुमित्रा नामक महिला के घर निर्माण कार्य में मदद करने गया था। इसी दौरान सरिया काटने वाली मशीन का तार अचानक कट गया, जिससे वह बिजली के संपर्क में आ गया।

गंभीर अवस्था में परिजन उसे तत्काल उतरौला के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि शोले आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवारजन बदहवास हैं और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!