Breaking News

बरेली: नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल में धधकी आग, मरीजों की सुरक्षित निकासी से टला बड़ा हादसा।

नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल में धधकी आग, मरीजों की सुरक्षित निकासी से टला बड़ा हादसा।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर स्थित नवोदय अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं फैलने लगा तो मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए वार्ड खाली कराए और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते हुई निकासी से बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चौथी मंजिल पर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग की वास्तविक वजह फायर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आग लगने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर मरीजों को भी स्टाफ की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी मरीज या तीमारदार के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अस्पताल में आग लगने की खबर फैलते ही बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में लोग अपने परिचितों और मरीजों की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच गए। इसके चलते मिनी बाईपास रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया और सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

आग बुझने के बाद फायर विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी। चौथी मंजिल पर आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना न मिलने से अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

बाइट- डॉ. नाजिर हुसैन

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …