Breaking News

सहावर में सुकून और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अरबी लिबास में ऊंट-घोड़ों पर सवार लोगों का हुआ जोरदार इस्तकबाल।

सहावर में सुकून और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अरबी लिबास में ऊंट-घोड़ों पर सवार लोगों का हुआ जोरदार इस्तकबाल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: कस्बा सहावर स्थित दरगाह सूफी अजमती से हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को सुबह 8 बजे बड़े जोश और उत्साह के साथ जूलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। इस भव्य जुलूस का आगाज चेयरमैन नाशी खान, मुफ्ती मोहम्मद शरीफ नूरी, एसडीएम सुशांत सांवरे, सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र, पूर्व चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, हाजी मुइनुद्दीन सैफी और वसीम अहमद खुसरो द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

तयशुदा मार्ग से गुजरा जुलूस

जुलूस अपने तयशुदा नक्शे और पारंपरिक मार्ग से होता हुआ मुख्य चौराहा, मोहल्ला काजी, मोहल्ला कुरैशियान, चौक, मोहल्ला मुगल, मोहल्ला झंडापीर, मोहल्ला मनिहार, बड़ा बाजार, इमामबाड़ा, मोहल्ला काजी, तकिया, मोहल्ला अंसारियान और कटरा बाजार से गुजरते हुए वापस दरगाह सूफी अजमती पर आकर संपन्न हुआ। जुलूस में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं, वहीं अरबी लिबास में घोड़ों और ऊंटों पर सवार लोगों ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

चेयरमैन ने कमेटी के सदस्यों को किया सम्मानित

नगर पंचायत चेयरमैन नाशी खान ने जामा मस्जिद के पास जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के मेंबरान को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों को फल भी वितरित किए गए। कस्बे में जगह-जगह खजूर, तबर्रुक, मिष्ठान और फल वितरण के विशेष इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सुरीले अंदाज में कलाम पेश किए।

प्रशासनिक मुस्तैदी और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के सदर कारी महबूबुर्रहमान अंसारी, राजीव कुमार मिश्र, गौरव कुमार वार्ष्णेय, हसीब अंसारी, मुशाहिद अली, बशीर अहमद सैफी, नबी मुहम्मद सैफी, अतीकुर्रहमान अंसारी, सूफी आफताब आलम, हाजी अनवर सिद्दीकी, शमशाद कुरैशी, इस्लाम नबी कुरैशी, हारून कुरैशी, शाहिद खान, मुर्तजा खान, अजहर बेग, जावेद खान और सरताज कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद।

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, …