Breaking News

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार का तबादला, झांसी के बनाए गए एसएसपी; मार्तंड प्रकाश सिंह संभालेंगे जिले की कमान।

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार का तबादला, झांसी के बनाए गए एसएसपी; मार्तंड प्रकाश सिंह संभालेंगे जिले की कमान।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर: प्रशासनिक फेरबदल के तहत बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।

विकास कुमार के स्थान पर अब मार्तंड प्रकाश सिंह बलरामपुर जिले की नई पुलिस कमान संभालेंगे। मार्तंड प्रकाश सिंह एक प्रमोटी आईपीएस अधिकारी हैं, जो इससे पहले प्रदेश के कई अन्य जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। बलरामपुर के नए पुलिस कप्तान के रूप में उनके समक्ष जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी होगी।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …