Breaking News

बदायूं: मुजरिया के मुडसान गांव में गहरे गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत।

बदायूं: मुजरिया के मुडसान गांव में गहरे गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत।

बदायूं: जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुडसान में मंगलवार शाम को एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर रोहित की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत की तरफ से सड़क निर्माण कार्य के लिए मिट्टी उठाई गई थी, जिसके कारण सड़क के किनारे एक गहरा गड्ढा हो गया था। हाल ही में हुई बारिश की वजह से उस गड्ढे में पानी भर गया था। मंगलवार शाम को जब रोहित उस पानी के पास पहुंचा, तो गहरे पानी में डूबने से उसकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बदायूं रवाना किया गया। इस मासूम किशोर की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …