Breaking News

भूमि विवाद और अवैध कब्जे की शिकायत तहसील दिवस में पहुंची, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।

भूमि विवाद और अवैध कब्जे की शिकायत तहसील दिवस में पहुंची, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।

आनंद पांडेय, ब्यूरो इटावा

इटावा। महेवा क्षेत्र के ग्राम वीरपुर मजरा गोपियापुर की एक पीड़ित महिला ने शनिवार को भरथना तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता निहारिका पुत्री शोभाराम ने बताया कि उसकी और उसके भाई की गाटा संख्या 328/1.1530 हेक्टेयर भूमि में एक-चौथाई हिस्सेदारी है, जिसका सरकारी बटवारा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं इस जमीन से संबंधित मामला दीवानी न्यायालय, इटावा में भी लंबित है।

निहारिका का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से एक खरीदार पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने बताया कि लेखपाल मनोज कुमार ने कुछ दिन पहले मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन उसके बाद भी मधु पत्नी अजय कुमार और उनके पुत्र विकास द्वारा दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया।

पीड़िता ने भरथना तहसील दिवस में पहुंचकर उपजिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया कि जब तक भूमि का सरकारी बटवारा और न्यायालय में मामला लंबित है, तब तक निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और उसकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …