Breaking News

पिकअप और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल।

पिकअप और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल।

बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव रोटा के पास पिकअप और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Check Also

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा …