Breaking News

शाहजहांपुर: दैवीय आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवारों को विधायक और एसडीएम ने बांटे 4-4 लाख रुपये के राहत चेक।

शाहजहांपुर: दैवीय आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवारों को विधायक और एसडीएम ने बांटे 4-4 लाख रुपये के राहत चेक।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पुवायां तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण हुए हादसों में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक और उपजिलाधिकारी पुवायां ने प्रभावित पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें दैवीय आपदा राहत निधि से 4-4 लाख रुपये के सहायता चेक वितरित किए।

ग्राम मुड़िया कुर्मियात में भारी बारिश के चलते एक मकान का लेंटर अचानक गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक चेतराम और एसडीएम पुवायां ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये यानी कुल 8 लाख रुपये के राहत चेक सौंपे।

इसी तरह, ग्राम जठियापुर बुजुर्ग में अतिवृष्टि के कारण जान गंवाने वाले गंगाराम (पुत्र जयराखन) के विधिक वारिसों को भी शासन के निर्देशों के अनुरूप 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

चेक वितरण के दौरान क्षेत्रीय विधायक चेतराम ने कहा कि इस भारी आपदा और संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी संवेदना के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। वहीं, उपजिलाधिकारी ने कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार बिना किसी विलंब के समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान संबंधित राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …