Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस की मुस्तैदी: 24 घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद हुए नाराज होकर भागे नाबालिग भाई-बहन।

शाहजहांपुर पुलिस की मुस्तैदी: 24 घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद हुए नाराज होकर भागे नाबालिग भाई-बहन।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: थाना रोजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और बेहतरीन सूझबूझ का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर निकले नाबालिग भाई-बहन को महज 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस की इस सफलता के बाद बच्चों के परिजनों ने चैन की सांस ली है और पूरी टीम की सराहना की है।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अगस्त को ग्राम देवरास के एक परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 8 वर्षीय बेटा सोहन और करीब 15 वर्षीय बेटी दीपा घर से किसी बात पर नाराज होकर बिना बताए कहीं चले गए हैं। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया था और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन विशेष टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने बच्चों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 22 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे हरिद्वार स्थित पवित्र हरकी पौड़ी से दोनों नाबालिगों को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस अब आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर रही है।

यह पूरी सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रोजा उमेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक अभिषेक, कांस्टेबल सावन मलिक और महिला आरक्षी भारती नैन शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर साबित हो गया है कि खाकी समय पर मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …