Breaking News

बदायूं: कछला नगर के वार्ड नंबर एक की सड़क पर निकला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बदायूं: कछला नगर के वार्ड नंबर एक की सड़क पर निकला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बदायूं: जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक मगरमच्छ मुख्य सड़क पर आ धमका। सड़क पर मगरमच्छ को टहलते देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और नगर पंचायत को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम और नगर पंचायत कर्मी फौरन मौके पर पहुंच गए। टीम ने भारी सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह, वन दरोगा आदित्य गंगवार और वनरक्षक विकेंद्र कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया।

सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को सुबह करीब 10 बजे मगरमच्छ को ढकनगला गांव के पास गंगा नदी के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। सड़क पर मगरमच्छ मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने लोगों को सलाह दी कि वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखें और उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करें। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, वन विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह मगरमच्छ अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सड़क तक कैसे पहुंचा।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …