Breaking News

गंजडुंडवारा में पुलिस मुठभेड़: लूटकांड के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटा गया सामान बरामद।

गंजडुंडवारा में पुलिस मुठभेड़: लूटकांड के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटा गया सामान बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुठभेड़ में एक बाल अपचारी समेत तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पहचान पत्र और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में गंजडुंडवारा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। रात्रि के समय बड़ी नहर के पास ग्राम जैधर के निकट पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, जहां हुई मुठभेड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 से संबंधित लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, दो तमंचे (315 बोर), दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर गंजडुंडवारा थाने में नया अभियोग पंजीकृत कर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल फोन लूटा था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हरियाणा भाग गए थे। मंगलवार को वे एक बार फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में उसी लूटी गई मोटरसाइकिल से इलाके में आए थे।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिमांशु (पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम थाना गांव, थाना पटियाली, जनपद कासगंज), अनुराग (पुत्र बालिस्टर, निवासी ग्राम कुतुबपुर सराय, थाना पटियाली, जनपद कासगंज) और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पहचान संबंधी दस्तावेज, 02 तमंचे (315 बोर), 02 खोखे और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थाना गंजडुंडवारा के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मय टीम और एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार मय टीम शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …