Breaking News

बिसौली: अल्हेपुर में शोक संतप्त परिवार से मिले सतीश प्रेमी, दी विनम्र श्रद्धांजलि।

बिसौली: अल्हेपुर में शोक संतप्त परिवार से मिले सतीश प्रेमी, दी विनम्र श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव अल्हेपुर पहुंचकर सुधा शर्मा के निधन पर आयोजित दसवां संस्कार में सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

श्री प्रेमी ने दिवंगत सुधा शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का जाना एक ऐसी क्षति है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सतीश प्रेमी ने दुख की इस कठिन घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और साथ रहने का पूर्ण विश्वास दिलाया। इस शोक सभा के दौरान जुगल किशोर गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, एडवोकेट प्रेमपाल सिंह, कुलदीप कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, कपिल देव और प्रकाश प्रजापति सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत को याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!