Breaking News

उझानी: ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ का दिया संदेश

उझानी: ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ का दिया संदेश।

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष के मुख्य संदेश ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ को केंद्र में रखते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से योग किया। भाग-दौड़ भरी वर्तमान जीवनशैली में मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को सबसे प्रभावी माध्यम बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई। योग आचार्य श्रीमती श्वेता छाबड़ा के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ग्रीवाचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, शशकासन और दण्डासन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम की क्रियाएं भी कराई गईं, और उपस्थित लोगों को इनके स्वास्थ्य लाभों से विस्तार से परिचित कराया गया। श्रीमती श्वेता छाबड़ा ने योग का अर्थ ‘जोड़ना’ बताते हुए कहा कि यह तन, मन और मस्तिष्क को संयोजित कर हमें पूर्णतः स्वस्थ रखने की कला है।

टीम में शामिल योग आचार्य डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के जीवन में इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने एक प्रेरक दृष्टांत के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी के संबंधों और उनके महत्व को स्पष्ट किया।

विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, लेकिन आज के भौतिकवादी युग में इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। उन्होंने योग प्रशिक्षक टीम, अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक ने योग प्रशिक्षक टीम को वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!