Breaking News

उसहैत: थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का निस्तारण।

उसहैत: थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का निस्तारण।

उसहैत (बदायूं): स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल दर्जनों शिकायतें सामने आईं, जिनमें से कई मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े हुए थे। इसके अलावा घरेलू विवाद, मारपीट और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझौते और नियमानुसार कार्रवाई के जरिए कई मामलों को तुरंत सुलझाया। वहीं, जिन मामलों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो सका, उनमें संबंधित पुलिस व राजस्व अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। लंबित मामलों की जांच पूरी कर उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन भी दिया गया।

समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक संजय कुमार, हरिओम सिरोही, श्रीकृष्णपाल सिंह, संजय गौड़, अखलेश कुमार और राम कुमार मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग की तरफ से कानूनगो दुर्गपाल सिंह व भगवान दास तथा लेखपाल आदित्य चौधरी, सौरभ सक्सेना, अंकित मिश्रा, आदित्य सक्सेना, मनोज, दिनेश, सचिन शर्मा, कुलदीप वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार और सचिन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा नगर सभासद टिंकू राठौर, असद अहमद और रिंकू सिंह समेत क्षेत्र के तमाम फरियादी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …