Breaking News

सहसवान में बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार।

सहसवान में बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार।

संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं): बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के आवास पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों से जनता में भारी आक्रोश है और बढ़ती महंगाई ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ कमेटी और सेक्टर कमेटी के अब तक के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया तथा शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली और मीर हैदर अली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बदायूं हाईवे स्थित ग्राम खंदक पहुंचकर राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ सभी नेता काजी मोहल्ला कोठी पहुंचे, जहां चेयरमैन बाबर मियां ने ढोल-ताशों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव, मुख्य मंडल प्रभारी राजेश सागर व राजवीर सिंह, बरेली मंडल प्रभारी आरपी त्यागी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, जिला महासचिव अन्नू पाल एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. क्रांति, पूर्व मंत्री डॉ. लेखराज सिंह, विधानसभा प्रभारी करन सिंह प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष अनोखे लाल जाटव, विधानसभा उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, नगर अध्यक्ष गुलज़ार खान, विधानसभा महासचिव डॉ. दिनेश, बिल्सी अध्यक्ष चमनपाल गौतम, शेखूपुर अध्यक्ष सिकंदर, बिसौली अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह और बदायूं प्रभारी धीर पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह और बैठक में जैनू शेख, बिंटू भैया, सैयद हसन नकवी, पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल, सभासद मोहम्मद उमर उर्फ बबलू, बब्बू नकवी, शिराज मुतीजा, अब्दुल समद, शादाब भाई, परवेज अख्तर, फरीद खान और अनीस कुरैशी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। 

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी।  आई एम खान  बिसौली: रक्षाबंधन …