Breaking News

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल।

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: थाना कासगंज क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरा के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन, लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि मैक्स पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कासगंज भेजा गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल छह लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग राजस्थान के करौली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो सोरोंजी में अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे थे। इस दुखद समाचार के मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …