Breaking News

शाहजहांपुर: तेज रफ्तार बाइक ने ली दो साल के मासूम की जान, घर के बाहर खेलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा।

तेज रफ्तार बाइक ने ली दो साल के मासूम की जान, घर के बाहर खेलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में रविवार को घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीजगंज निवासी दो वर्षीय कार्तिक रविवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक वहां से गुजरी और मासूम उसकी चपेट में आ गया। हादसे में कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार मिथुन की रफ्तार बेहद तेज थी। टक्कर लगने के बाद मासूम जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोप है कि बाइक सवार ने दोबारा उसके ऊपर से बाइक निकाल दी।

परिजन गंभीर हालत में कार्तिक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मां बेटे के शव से लिपटकर बिलखने लगी।

घटना से आक्रोशित परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली प्रभारी अजय राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों ने बाइक सवार की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का जिम्मेदार मानते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगाए गए आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: उर्स-ए-रज़वी से उठा तालीम, तहज़ीब और तर्बियत का पैग़ाम, अदनान रज़ा बोले- नशा और फ़िज़ूलख़र्ची नई नस्ल का सबसे बड़ा दुश्मन।

बरेली: उर्स-ए-रज़वी से उठा तालीम, तहज़ीब और तर्बियत का पैग़ाम, अदनान रज़ा बोले- नशा और …