Breaking News

सहसवान: नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के 15 सौ साल के योमे विलादत के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया।

नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के 15 सौ साल के योमे विलादत के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया।

सहसवान, बदायूं: सहसवान में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व नगर एवं देहात क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस पर्व पर एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की।

गौरततलब है कि ईद मिलादुन्नबी पर्व हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के योमे पैदाइश यानी विलादत (जन्मदिन) के 1500 साल के उपलक्ष್ಯ में मनाया जाता है। यह पर्व मोहम्मद साहब के जीवन और समाज को दी गई उनकी शिक्षाओं की याद दिलाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

इस्मी साल के तीसरे महीने में मनाए जाने वाले इस पर्व को लोग बड़े ही शानो-शौकत के साथ ‘नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाते हुए मनाते हैं। नगर एवं देहात क्षेत्र के मुस्लिम भाई मदरसा गुलामाने रसूल पर एकत्रित होते हैं, जहाँ से जुलूस मोहल्ला चाहशीरी, मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला पठान टोला और बाजार विल्सन गंज मुख्य चौराहे से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड, नवादा, प्रमोद इंटर कॉलेज और मोहल्ला शाहबाजपुर चौक बाजार में समाप्त होता है, जिसके बाद लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं।

जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में डीजे के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज और मजहबी ध्वज भी थे। नगर क्षेत्र से आए छोटे-छोटे बच्चे मैजिक टेंपो और ई-रिक्शा में सवार होकर हाथ में झंडा और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए ‘नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर’ की सदाओं के साथ चल रहे थे। इसके अलावा, मुस्लिम भाई पैगंबर साहब के गीत, नात और कव्वाली बड़े ही जोश के साथ गाते हुए चल रहे थे। जुलूस में दूर-दराज के अंचलों से आए हजारों लोगों ने शिरकत की और मुस्लिम बहुल गाँवों में भी बड़े शानो-शौकत के साथ जुलूस निकाला गया।

नगर के कई मोहल्लों जैसे शहबाजपुर, कटरा, सैफुल्लागंज, गोपालगंज, नवादा, बाजार अकबराबाद, नसरुल्लागंज, बजरिया, चाहशीरी, काजी मोहल्ला, पट्टी यकीन मोहम्मद, मुहीउद्दीनपुर, हरना तकिया, पठान टोला और चौधरी मोहल्ला के मदरसों से बच्चे ई-रिक्शा व मैजिक टेंपो में बैठे नजर आए, जबकि बड़े बच्चे पैदल चल रहे थे। जुलूस में जगह-जगह शरबत और पानी के प्याऊ लगाए गए तथा खाने के लिए बिस्कुट पैकेट, बिरयानी, फल-फ्रूट और पिंड खजूर आदि का वितरण किया गया।

जुलूस में सबसे आगे नगरपालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पूरे सहसवान क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुबारकबाद दी और अपने विचार रखे। उन्होंने बारहवफात पर्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज ही के दिन हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्म हुआ था और इसी दिन उनका इंतकाल (वफात) होने के कारण इसे शोक के रूप में भी याद किया जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग मोहम्मद साहब के विचारों और मार्गों को याद करते हैं।

उन्होंने बताया कि बारहवफात के दिन मुसलमान समुदाय के लोग मस्जिदों में जाते हैं और पैगंबर साहब के समाज को दिखाए गए विचारों व नसीहतों पर चलने की प्रेरणा लेते हैं। इस विशाल जुलूस में नगरपालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, मीर हैदर अली, सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज महेश्वरी, सपा नेता गजेंद्र यादव, सपा नेता जमालुद्दीन, मदरसा गुलामाने रसूल के हाफिज अशफाक हुसैन, हाफिज रफीक, हाफिज इरफान अंसारी, हाफिज राहत अली, हाफिज खलीक उर रहमान उर्फ बाबू, हाफिज आरिफ, हाफिज कारी शाहिद रजा, जमशेद अली, जहांगीर अली, वासित अली और पुत्तन आजाद सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से उपजिला मजिस्ट्रेट गौरव आर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स व महिला पुलिसकर्मियों के साथ जुलूस के साथ मुस्तैद रहे।

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।

गंजडुंडवारा में अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस। संवाददाता, वसीम कुरैशी  कासगंज: …