Breaking News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इटावा का नया नेतृत्व – अजय कुमार बने जिलाध्यक्ष।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इटावा का नया नेतृत्व – अजय कुमार बने जिलाध्यक्ष।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पंजीकरण संख्या 1153/86) की इटावा इकाई के लिए नए जिलाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। रविवार, 7 सितंबर को चौकोर जी स्थित अग्रवाल परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार को संगठन का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

यह घोषणा एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं झांसी-कानपुर मंडल प्रभारी डॉ. बी.बी. गौर ने मुख्य अतिथि के रूप में की। बैठक की अध्यक्षता गणेश ज्ञानार्थी ने की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब दो दर्जन पत्रकारों ने अजय कुमार के नाम पर सहमति जताई।

डॉ. गौर ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए विश्वास जताया कि अजय कुमार के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार समुदाय के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अजय कुमार को शुभकामनाएं दीं। बैठक में झांसी जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, महेंद्र सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इटावा से विजयेंद्र तिमोरी, सौरभ सिंह, आनन्द पाण्डेय, सुनील यादव, प्रमोद दीक्षित, वंदना यादव, आस मोहम्मद, वीपी राजन, विनीत तिवारी, आशीष शर्मा, अमित शर्मा, कार्तिक शर्मा सहित अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …