Breaking News

हत्सा में तीन युवाओं की मौत से पसरा मातम, पीड़ित परिवारों से मिले सपा नेता सतीश प्रेमी।

हत्सा में तीन युवाओं की मौत से पसरा मातम, पीड़ित परिवारों से मिले सपा नेता सतीश प्रेमी।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव हत्सा में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। तीनों के शव जब उनके पैतृक गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटों की एक साथ अर्थियां उठते देख परिजन बदहवास हो गए। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।

हादसे की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी और वह स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

सतीश प्रेमी ने कहा कि कम उम्र में युवाओं का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की भरपाई करना संभव नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। घरों में चूल्हे तक नहीं जले और हर तरफ मातम पसरा है। तीन परिवारों के उजड़ने से ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिए गए जरूरी निर्देश।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों को दिए गए जरूरी निर्देश। बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड …